23 March 2024 Horoscope In Hindi: आज मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन बहुत ज्यादा यात्रा से बचना होगा। नहीं तो समय काफी व्यर्थ हो जाएगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें क्योंकि किसी विवाद के होने की भी संभावना है। मिथुन राशि के व्यापारी जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई रूका हुआ सरकारी कार्य पूरा होगा। अब जानिए सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष- करियर में रुके कार्य बनेंगे, आज प्रयास करें। व्यवसाय को लेकर लाभ में रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व गुलाबी। शुभ रंग -01 व 06
वृष- जॉब में सफलता है। बहुत जल्द कुछ नवीन प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय –उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -01 व 09
मिथुन- छात्रों के करियर के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी पारिवारिक विवाद को आगे न बढ़ने दें। व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -मूंग का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 08
कर्क– जॉब में चन्द्रमा व गुरु अनुकूल फल देंगे। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। निरन्तर कर्म करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। श्वांस रोग से परेशान रहेंगे। आज का उपाय –शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -04 व 06
सिंह– आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर कभी कभी आप असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाए ।स्वास्थ्य में नेत्र को लेकर सावधान रहिए। आज का उपाय –तिल व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -लाल व नीला। शुभ अंक -01 व 02
कन्या– किसी बड़े धार्मिक कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। व्यवसाय में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। हेल्थ पर ध्यान दें। आज का उपाय – स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -06 व 07
तुला- जॉब को लेकर खुश रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट को लेकर संतुलन बनाना होगा।। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। असत्य से दूर रहें। आज का उपाय-सप्तअन्न का दान करें। शुभ रंग — सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक– जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रमोशन के प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज का उपाय —विष्णु भगवान के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। अन्न दान करते रहें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -07 व 08
धनु- बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। एक समय में एक ही व्यावसायिक कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। भाई से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। नेत्र बिकार से परेशान हो सकते हैं। आज का उपाय — घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -06 व 07
मकर- बिज़नेस में कुछ बड़ा परिवर्तन संभावित है। छात्र अपनी सकारात्मक सोच, मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगाजल अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ- जॉब को लेकर खुश रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय – घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक -05 व 07। शुभ रंग -सफेद व आसमानी
मीन– व्यवसाय को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन लीवर के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -02 व 09



















